Kaushambi: अधेड़ ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

परिजनो में मचा कोहराम

0

Kaushambi: कोखराज थाना क्षेत्र के आयजमऊ गांव में अधेड़ ने खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने आपको गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची बेटी ने परिजनो को सूचना दी। सूचना पर परिजनो ने आनन फानन में उन्हें नजदीक के अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ पहुँचने पर उनकी मौत हो गई,घटना की सूचना पर सीओ सिराथू कोखराज थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के अयाजमउ निवासी बालकृष्ण पांडेय उम्र लगभग 52 वर्ष पुत्र शोभा लाल को पिछले साल लकवा मार गया था, जिसके बाद से वह तनाव में रहते थे। शनिवार की शाम उन्होंने अपने खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज पर उनकी बेटी मौका ए वारदात पर पहुंची और शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसी परिवार के लोग भागकर पहुंचे और उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए। जहाँ से उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा, कोखराज थाना पुलिस मौके और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए। सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्यावाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here