कौशांबी: अवैध कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

0

Kaushambi: थाना महेवाघाट पुलिस उ0नि0 शिवशरण गौड़ मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त सुरवई केवट पुत्र तीरथ केवट नि० घोघपुर थाना महेवाघाट को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया एवं इसी थाना में तैनात उ0नि0 अनुराग सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त राममन पुत्र रामेश्वर नि० घोघपुर थाना महेवाघाट जनपद को 18 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया। इसी क्रम में थाना पश्चिम शरीरा पुलिस उ0नि0 मनीष पाल मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त राजेन्द्र कुमार पुत्र देशराज सरोज नि० फेजीपुर थाना पश्चिम शरीरा को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here