कांग्रेस से नाराज केजरीवाल, INDI गठबंधन को बड़ा झटका देने की तैयारी में AAP!

0
INDI alliance

INDI गठबंधन के सभी साथी दल अब धीरे धीरे कांग्रेस को आंखे दिखा रहा है। जिसमे ममता और अखिलेश और नीतीश कुमार के इंडी गठबंधन को छोड़ने के बाद से कांग्रेस को अब हर साथी दल आंखे दिखा रहा है। के बाद अब आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस से नाराज दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी गुजरात हरियाणा और गोवा के लिए लोकसभा उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए 13 फरवरी को अपनी राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक करेगी।

असम में तीन लोकसभा सीट पर उम्मीदवार

इससे पहले इंडी गठबंधन के साथी दल कांग्रेस के साथ लंबी सीट-बंटवारे की बातचीत से निराशा का संकेत देते हुए, AAP ने गुरुवार को असम में तीन लोकसभा क्षेत्रों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की थी जानकरी के अनुसार गुजरात, गोवा और हरियाणा के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए पार्टी की पीएसी 13 फरवरी को बैठक करेगी।

AAP ने इन्हें बनाया उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने डिब्रूगढ़ से पार्टी नेता मनोज धनोहर, गुवाहाटी से भाभेन चौधरी और सोनितपुर से ऋषि राज को उम्मीदवार बनाया है। पाठक ने आप मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी के पास चुनाव से पहले बहुत कम समय बचा है, इसलिए उसने नाम जारी किए हैं।

दिल्ली, पंजाब में चल रही बातचीत

इससे पहले आप नेताओं ने कहा था कि पार्टी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और गोवा में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के साथ बातचीत चल रही है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ही चैतर वसावा को गुजरात की भरूच सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here