मिर्ज़ापुर: फिरौती मांगने वाले बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

यूपी के मिर्जापुर (Mirzapur) में फिरौती की मांग करने वाले बदमाशों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करने का काम किया गया। पकड़े गए बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर उसके परिवार के लोगों से एक लाख रुपए की मांग की थी।

बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक का किया था अपहरण

मिर्जापुर (Mirzapur) जिले के थाना अदलहाट पर कल 7 फरवरी को मनसुख प्रजापति पुत्र जगदीश प्रजापति निवासी बालोतरा थाना बालोतरा जिला बाड़मेर राजस्थान के रहने वाले है। मिर्जापुर के टोल प्लाजा फत्तेहपुर थाना अदलहाट पर कुछ बदमाशों के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया गया कि उनके घर आये रिश्तेदार मुकेश कुमार की शादी हेतु रिश्ते का झाँसा देकर बुलाने तथा बिना नम्बर की बोलेरो वाहन से आकर स्वयं को क्राइम ब्रान्च की टीम बताते हुए उसे एवं उसके रिश्तेदार को मारने पीटने, गाली देते हुए वाहन में बैठाकर एक लाख की मांग करने लगे और न देने पर जान से मारने की धमकी दीं। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और बदमाशों को गिरफ्तार करने का काम किया।

पुलिस ने ऐसे बदमाशों को किया गिरफ्तार

अपहरण की शिकायत पर थाना पर मुकदमा दर्ज कर घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक अदलहाट को निर्देश दिये गये । थाना अदलहाट पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस की सूचना के आधार पर टोल प्लाजा फत्तेपुर के पास से बिना नम्बर की बोलेरो वाहन सवार चार बदमाशों नागेन्द्र सिंह पटेल, कुन्दन सिंह उर्फ विशाल पटेल, हीरामनी गिरि उर्फ अमरनाथ,लवकुश पासवान को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस, घटना में प्रयोग 4 मोबाइल व 13 विभिन्न कम्पनी का सिम कार्ड तथा मौके से एक बिना नम्बर की न्यू बोलेरो वाहन को बरामद किया गया । पत्रकार वार्ता करते हुए मामले का खुलासा किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here