हापुड में देर रात आग ने मंचाया तांडव

0
Hapur

उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) जिले में कल आग ने तांडव मचाया। यह थाना हापुड (Hapur) देहात क्षेत्र के पटना के बिजली घर के पास का मामला है। आपको बता दें कि बैटरी स्क्रैप की फैक्टरी में कल भयंकर आग लग गयी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने से फैक्ट्री में खड़ी तीन गाड़ियां भी धु धुकर जल उठी। गाड़ियों में भरा समान भी जलकर खाक हो गया। भयंकर आग लगने से आसपास में भगदड़ मच गयी।आग लगने से फैक्टरी में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here