कैलिफोर्निया में उड़ान भरने के कुछ देर बाद विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

फ्रेंच वैली हवाई अड्डे से यह विमान उड़ान भरी थी। जिसमे चार लोग सवार थे, जहाँ उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

0

अमेरिका के कैलिफोर्निया (California) में एक विमान हादसाग्रस्त हो जाने से एक यात्री मारा गया है, जबकि तीन लोग जख्मी हैं। इन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। बताया जा रहा है कि प्लेन दक्षिणी कैलिफोर्निया (California) में उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान छोटा था और उसमें कुल चार लोग सवार थे। हादसा एक पार्क में हुआ। यह विमान पार्क में उल्टा होकर गिरा हुआ था। यह देख स्थानीय लोगों में भी हंगामा मच गया। जिसके बाद सहायता के लिए आसपास के लोग पहुंचे वही बाद में राहत और बचाव दल भी मौके पर पहुंच गए।

संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि एक इंजन वाले सेना-172 विमान ने मंगलवार को करीब दो बजकर 45 मिनट पर मुरिएटा में फ्रेंच वैली हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। विमान में चार लोग सवार थे। वह उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। समाचार चैनलों पर प्रसारित फुटेज में यह छोटा विमान एक पार्किंग स्थल पर उल्टा गिरा हुआ नज़र आ रहा है। जहां उसका मलबा बिखरा है और सारे पार्ट बुरी तरह से जल गए हैं।

रीवरसाइड काउंटी फायर विभाग के मुताबिक, यह हादसा लॉस एंजिलिस (Los Angeles) से लगभग 135 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में हुआ। मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। तीन अन्य को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जिनमें से एक को गंभीर चोटें आयी हैं। संघीय विमानन प्रशासन और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इस घटना की जांच-पड़ताल में जुटे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here