Wednesday, February 16, 2022
Homeमनोरंजनबॉलीवुडमहान संगीतकार डिस्को किंग बप्‍पी लहिरी का हुआ निधन

महान संगीतकार डिस्को किंग बप्‍पी लहिरी का हुआ निधन

मशहूर गायक और संगीतकार बप्‍पी लहिरी (Bappi Lahiri) आज इस दुनियां को अलविदा कह गए। 69 वर्षीय बप्‍पी लहिरी ने मुंबई के हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस लीं। बप्‍पी लहिरी ऑब्स्ट्रक्ट‍िव स्लीप एपन‍िया और रीकरेंट चेस्ट इन्फेक्शन से ग्रस‍ित थे।

बप्पी दा को ओबास्ट्रिकल स्लीप अपनिया की परेशानी महज एक साल से थी। डॉक्टर दीपक नामजोशी के वो मरीज थे ,वही उनका इलाज कर रहे थे। इस गंभीर बीमारी के कारण बप्पी दा जुहू स्थित क्रिट‍िकेयर हॉस्प‍िटल में 29 दिनों से भर्ती थे। हलाकि एक दिन पहले 15 फरवरी को ठीक होने पर डॉक्टर ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था, और आज उनका निधन हो गया।

कहा जा रहा कि, उनकी तबियत ठीक थी, लेकिन जब अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिली तो बप्पी दा की तबीयत अचानक दोबारा खराब होने लगी थी। उन्हें फिर से अस्पताल ले जाया गया था। रात्रि करीब 11:45 बजे उन्होंने अस्पताल में आख‍िरी सांसे ली। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की काफी प्रयास किया पर नाकामयाब रहे, और उनकी मौत हो गई।

बप्‍पी लहिरी पिछले कुछ समय से बीमार थे। वो काफी समय से अस्पताल में अपने इलाज के लिए जाते थे। वही जब बप्पी दा में कोरोना के हल्के लक्षण दिखे थे, तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में थे।

उनकी निधन के बाद चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई है, अभी हाल ही में स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हुआ था, और आज महान संगीतकार बप्पी दा इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन पर सभी सेलिब्रिटी, क्रिकेटर, राजनीतिक पार्टियां सभी ने शोक जाहिर किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बप्पी दा को दी श्रद्धांजल‍ि

पीएम नरेंद्र मोदी जी ने भी बप्पी दा को श्रद्धांजल‍ि दी है। ‘श्री बप्‍पी लहिरी जी का संगीत सर्वांगीण था। विभ‍िन्न भावनाओं को जाह‍िर करने वाला था। कई पीढ़‍ियों तक के व्यक्ति उनके संगीत को अपने आप से जुड़ा महसूस कर सकते हैं। उनके खुशम‍िजाज बेहतरीन स्वभाव सभी को याद रहेगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके पर‍िवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।
वही अन्य सेलिब्रिटी ,संगीतकार और क्रिकेटरों ने भी उनकी मौत पर दुःख जाहिर किया, सबने कहा कि, काफी खुशमिज़ाज और एक बेहतरीन सिंगर थे। इनके गाने कभी पुराने नही हो सकते, आज भी इनके गाने और कई वर्षो तक हमारे दिलो में रहेगा।

बप्‍पी लहिरी जैसे दिग्गज का अचानक ऐसे चले जाना बहुत ही दुःख की बात है। वो भी ऐसे समय में जब अपने देश से बीते दिनों एक और महान संगीतकार लता मंगेशकर को खो दिया है। बप्पी दा के निधन पर स‍ितारे भी दुखी है ।

अजय देवगन ने बप्पी दा को श्रद्धांजल‍ि देते हुए लिखा कि, ‘बप्पी दा बहुत ही प्यारे इंसान थे। पर उनके संगीत में एक धार थी। उन्होंने चलते चलते, सुरक्षा और डिस्को डांसर जैसे हिंदी फिल्म के म्यूज‍िक में एक अलग ही कंटेपररी स्टाइल का इंट्रोड्यूज किया । शांत‍ि दादा, आप बहुत याद आएंगे’। क्रिकेटर युवराज सिंह सहित अन्य सेलिब्रिटी ने भी बप्पी दा को श्रद्धांजल‍ि दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments