Wednesday, December 28, 2022
Homeखेलक्रिकेट52 साल की उम्र में महान स्पिनर शेन वॉर्न का निधन, क्रिकेट...

52 साल की उम्र में महान स्पिनर शेन वॉर्न का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

क्रिकेट जगत के महानतम लेग स्पिनर और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न का आकस्मिक निधन हो गया। सिर्फ 52 साल की उम्र में शेन वॉर्न ने इस दुनिया को छोड़ दिया। वॉर्न का निधन थाईलैंड में अपने विला में हुआ, जहां वह पिछले कुछ वक्त से रह रहे थे। वॉर्न के निधन ने पूरे क्रिकेट जगत को झकझोर कर रख दिया। कुछ दिनों पहले तक ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज में कॉमेंट्री कर रहे और बल्कि शुक्रवार सुबह तक ट्वीट कर रहे शेन वॉर्न को लेकर आई इस खबर से हर कोई स्तब्ध रह गया। पूरा क्रिकेट जगत उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई चैनल फॉक्स स्पोर्ट ने शेन वॉर्न की मैनेजमेंट कंपनी के हवाले से बताया कि दिग्गज लेग स्पिनर थाईलैंड के अपने विला में थे, जहां वह बेहोश हालात में मिले, लेकिन डॉक्टरों की टीम की पूरी कोशिश के बाद भी उन्हें ठीक नहीं किया जा सका। इसके मुताबिक, वॉर्न का संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है।

विश्व के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक शेन वॉर्न के निधन ने क्रिकेट जगत को झकझोर कर रख दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए 708 टेस्ट विकेट लेने वाले इस महान लेग स्पिनर के इस तरह अचानक दुनिया छोड़कर चले जाने पर कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है। फैंस से लेकर क्रिकेट टीम में उनके पूर्व साथी और विरोधी खिलाड़ियों ने भी चैंपियन गेंदबाज के दुनिया से विदा होने से शोक में हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Shane Warne

पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने शेन वॉर्न की तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, यकीन नहीं कर सकता। महान स्पिनरों में से एक, स्पिन को कूल बनाने वाले सुपरस्टार शेन वॉर्न नहीं रहे। उनके परिवार, दोस्तों, दुनिया भर में उनके फैंस के प्रति मेरी संवेदनाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments