प्रेमिका की शादी कहीं और तय होनें पर प्रेमी ने दी फिल्मी अदांज मे धमकी

मेरठ के  टीपीनगर में प्रेमिका की शादी परिजनों ने कहीं ओर तय कर दी और इसी बात पर युवक ने बखेड़ा कर दिया। आरोपी ने धमकी दी कि बारात आई तो लाशें बिछा दूंगा।

0

मेरठ के  टीपीनगर में प्रेमिका की शादी परिजनों ने कहीं ओर तय कर दी और इसी बात पर युवक ने बखेड़ा कर दिया। आरोपी ने धमकी दी कि बारात आई तो लाशें बिछा दूंगा। टीपीनगर थाना क्षेत्र की नई बस्ती निवासी एक युवती का प्रेम प्रसंग मोहल्ले के ही युवक से चल रहा था। युवक फिलहाल शहर के ही एक कॉलेज में बीए का छात्र है। तीन दिन पहले ही युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इस बात को लेकर युवक काफी नाराज हुआ और प्रेमिका को लगातार फोन पर धमकी देने लगा।

आरोपी ने युवती को धमकी दी कि तू सिर्फ मेरी है। उसके घर पर बारात आई तो वह लाशें बिछा देगा। इस दौरान युवती काफी डर गई। इसके बाद सोमवार को आरोपी युवक ने युवती के मोबाइल पर दोनों के कुछ फोटो भी भेजें। आरोपी युवक ने धमकाया कि शादी की तो सभी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। घबराकर युवती ने अपने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी।

मंगलवार को युवती के परिजनों ने टीपी नगर थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ ब्लैकमेल करना और धमकी देने की तहरीर दी। इस मामले में जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। फिलहाल आरोपी के मोबाइल की छानबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here