महोबा: अवैध खनन ब्लास्टिंग में तीन मजदूरों की हुई मौत, कई मजदूर घायल

0

यूपी के महोबा (Mahoba) में एक बड़ा हादसा हो गया और इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा अवैध खनन ब्लास्टिंग के दौरान हुआ है जिसमें कई मजदूर मलवे में दब गए तो उनको बाहर निकालने का काम किया गया। घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल शुरू कर दी।

मौके का मुआयना करने पहुंचे अधिकारी

महोबा(Mahoba) जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पहाड़ पर अवैध खनन में ब्लास्टिंग के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई। तो वहीं आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर दब गए। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ खनिज अधिकारी और खान निरीक्षक के संरक्षण में खनन का काम चल रहा था। फिलहाल पुलिस-प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। हादसा कबरई थाना क्षेत्र के पहरा गांव के पास हुआ। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया | मिली जानकारी के मुताबिक, एक मजदूर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में एक पोकलैंड मशीन सहित कई ट्रैक्टर भी दब गए हैं। एतियातन अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे के बाद मजदूरों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया और हादसे पर दुख जताया | तो वहीं जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। हादसे की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। मौके पर हंगामा कर रहे मजदूरों के परिजनों को पुलिस-प्रशासन की टीम समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन परिजन समझने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि जल्द से जल्द दबे हुए मजदूरों को सुरक्षित निकाला जाए, जिससे उनकी जान बच जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here