बाँदा: मोटरसाइकिल सवार ने महिला को मारी जोरदार टक्कर

0
Banda

Banda: शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग टेहुहा तालाब के पास एक महिला खेत से वापस पैदल घर जा रही थी, जिसे बांदा (Banda)की तरफ़ से आ रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला बुरी तरह से घायल हो गयी। तेज गति होने से बाइक सवार भी सड़क पर गिर पड़े। गिरने के कारण दोनों बाइक सवार भी घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में राहगीर व ग्रामीणों की मदद से घायल महिला व बाइक सवारो को जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भेजा। स्थानीयजनों का कहना है कि स्पीड ब्रेकर ना होने की वजह से आये दिन चौराहे पर ऐसे हादसे होते रहते हैं। बीते दिनों में यही पर एक बड़ा हादसा भी हो चुका है, जिसमें एक बाइक सवार की मौत भी हो चुकी थी। ग्रामीणो की मांग है कि स्पीड ब्रेकर बनवा दिया जाये ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here