इटावा: लिफ्ट देकर लोगों को बनाया जाता था लूट का शिकार, पुलिस ने तीन को पकड़ा

0

यूपी के इटावा (Etawah) में पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार करने का काम किया है। जो कि यात्रियों को लिफ्ट देने के बहाने अपने वाहन में बैठाते थे और लूट का शिकार बनाकर फरार हो जाते थे।

यात्री को कार में बिठाकर लूट की घटना को दिया गया था अंजाम

इटावा (Etawah) जिले के चौबिया इलाके में पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार करने का काम किया जिन्होंने कार में बिठाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। बताते चलें कि 11 मार्च 2024 को पीड़ित विपिन कुमार ने चौबिया थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें बताया था कि वह नोएडा के लिए जा रहा था सौरिख कट के पास में खड़ा हुआ था। तभी एक स्कॉर्पियो कार आई और लिफ्ट के बहाने उस कार में बैठा लिया गया। तभी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के संख्या नंबर 111 पर पहुंची। तो कार में सवार तीनो लोग उतरे और पेशाब करने लगे इसी बहाने मैं भी उतर गया और थोड़ी देर बाद वह कार को लेकर फरार हो गए जिसमें मेरा मोबाइल और सामान रखा हुआ था। तभी पीड़ित के द्वारा थाने में शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। चौबिया पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भ्रमणशील थी इसी दौरान किमी संख्या-108 के पास गलत दिशा से 01 कार आती दिखायी दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया तो गाड़ी चालक द्वारा कार से चौपला की ओर भागने का प्रयास किया गया जिसे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुये सर्विस रोड नगला दलजीत अंडर बाईपास के पास से स्कोर्पियो कार नं0 BR01 BN3049 सहित गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तो ने कबूला अपना जुर्म

पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये व्यक्तियों से पूछताछ करते हुये तलाशी ली गयी तो चालक बादल कुमार के कब्जे से 01 आधार कार्ड ( विपिन कुमार नाम अंकित ), 2000/- रूपये नकद, दूसरे व्यक्ति सचिन कुमार के कब्जे से 01 मोबाइल वीवो कम्पनी, 2000/- रूपये नकद तथा तीसरे व्यक्ति अमित शंकर शर्मा के कब्जे से 01 लैपटॉप बैग जिसके अन्दर से 10 विजिटिंग कार्ड, 01 आईकार्ड, 01 एटीएम कार्ड, 2000/- रूपये नकद बरामद किये गये ।

बरामदगी के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग बिहार से दिल्ली जा रहे थे इसी दौरान आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के सौरिख कट से 01 व्यक्ति को नोएडा जाने के लिये लिफ्ट देकर बैठा लिया तथा पेशाब का बहाना बनाकर किमी संख्या-111 पर गाड़ी को रोककर उसका बैग चोरी कर लिया था । चोरी किये गये रूपये मे से 4000/- रूपये हम लोगों ने खर्च कर दिये हैं एवं स्कोर्पियो कार के प्रपत्र दिखाने को कहा गया तो आर0सी0 पर गाड़ी का नम्बर BR01 PN 3649 अंकित था एवं कार पर BR01BN 3049 की नम्बर प्लेट लगी थी, जिसके सम्बन्ध में उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग अपनी पहचान छुपाने के लिये गाड़ी पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर अपराध कारित करते हैं। वहीं पुलिस ने पकड़े गए तीनों लुटेरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल तक पहुंचाने का काम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here