उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar) में भाजपा लोकसभा के प्रत्याशी जगदंबिका पाल (Jagdambika Pal) का जिले में आगमन पर एक विशाल स्वागत रैली का आयोजन भाजपा द्वारा किया गया। इस रैली में सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर फूल मालाओं के साथ भाजपा प्रत्याशी व मौजूदा सांसद जगदंबिका पाल का स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओ ने भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल के साथ रैली में रथ पर सवार हो कर हर जगह मौजूद कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।
उन्होंने सभी से अपील की कि भाजपा के सांसद को चौथी बार व भाजपा को 400 सीटों से जिताये। यह रैली जिले के बस्ती बॉर्डर से लोटन क्षेत्र तक आयोजित की गयी। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल (Jagdambika Pal) ने रास्ते में पड़ने वाले महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया।
वहीं मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रत्याशी व सांसद जगदंबिका पाल ने पूरे कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनवाया। उन्होंने चौथी बार भी सभी से उन्हे वोट करने को लेकर अपील की।














