सहारनपुर: पति-पत्नी और वो मैं एक की हुई हत्या, पुलिस ने हत्या का किया खुलासा

0

यूपी के सहारनपुर (Saharanpur) में एक घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने का काम किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी पति-पत्नी है और उन्होंने मिलकर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा था।

डेढ़ लाख में रची गई थी युवक की हत्या की साजिश

सहारनपुर (Saharanpur) जिले के थाना सदर बाजार पुलिस ने हत्या की घटना का खुलासा करते हुए पति और पत्नी को गिरफ्तार करने का काम किया है। दोनों ने मिलकर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा था। आपको बता दें पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है जहां पर अपने पति से बेवफाई कर पत्नी के अवैध संबंध पति के ही दोस्त से चल रहे थे। जिसका पता पति को लग गया था, लेकिन पति को पता लगने के बाद भी पति खामोश रहा जिसके बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ अलग रहने लग गई थी, लेकिन कुछ दिन बाद पत्नी फिर से अपने पति के पास आकर रहने लग गई और पति से बोला कि प्रेमी को रास्ते से हटाना पड़ेगा क्योंकि इसकी वजह से काफी बदनामी हो गई है। जिसके चलते इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया पूरी घटना का सहारनपुर एसएसपी विपिन ताडा ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा। वहीं घटना में जुड़े दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और जेल तक पहुंचाने का काम किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here