मैनपुरी: डिंपल यादव ने कहा इंडिया गठबंधन से घबरा गई बीजेपी

0

यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) में समाजवादी पार्टी की लोकसभा सांसद डिंपल यादव पहुंचे जहां पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि इंडिया गठबंधन से भारतीय जनता पार्टी घबरा गई है।

डिंपल यादव बोली बीजेपी ED-CBI का कर रही दुरुपयोग

मैनपुरी (Mainpuri) में डिंपल यादव अपने लोकसभा क्षेत्र पहुंची। जहां मीडिया के द्वारा डिंपल यादव से पूछा गया कि अखिलेश यादव को ED के द्वारा सामान भेजा गया है। तो डिंपल यादव अपने जवाब देते हुए कहा है कि सभी को पता है कि भारतीय जनता पार्टी सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कई दफा देखा गया है कि लोगों की आवाज को दबाने का यह लोग काम कर रहे हैं। चुनाव को देखते हुए भाजपा के तरफ से अखिलेश यादव को यह समन जारी किया गया है।

लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन जरूरी

डिंपल यादव पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि आज देश भर में बेरोजगारी लगातार बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। नौजवान जिस परीक्षा की तैयारी करता है उसका पेपर ही आउट कर दिया जाता है। सरकार ने अग्नि वीर योजना लाकर नौजवानों की भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। ग्रामीण इलाकों से सबसे ज्यादा युवा सेना में जाना पसंद करते हैं लेकिन सरकार ने इस योजना से युवाओं के भविष्य को खराब करने का काम किया है। आज देश पर में महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित नहीं है रोजाना कहीं ना कहीं महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं सामने आती रहती हैं। जनता ने लोकतंत्र को बचाने का मन बना लिया है। हमारा कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन हुआ है और यह गठबंधन काफी मजबूत है इसी के वजह से भारतीय जनता पार्टी घबरा गई है। वहीं राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायकों की खरीद फरोस को लेकर कहा कि लोगों को खरीदने के लिए बीजेपी की तरफ से कई पैकेज ले जा रहे हैं। लेकिन प्रदेश काफी बड़ा है और जनता इनको सबक सिखाने का काम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here