मैनपुरी: डिंपल यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोली नोटबंदी ने बर्बाद कर दिया

0
Dimple Yadav

यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) से समाजवादी पार्टी की सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे यहां पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

डिंपल यादव पार्टी के कार्यकर्ता के पहुंची थी घर

मैनपुरी (Mainpuri) से लोकसभा सांसद डिंपल यादव नगला धारम में अपनी पार्टी की जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी के यहां पर पहुंची। जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर का निशाना साधा कहा कि बीजेपी की सरकार में हर कोई परेशान है। 2014 में जब मोदी जी गुजरात की मुख्यमंत्री थे और लोकसभा के चुनाव नजदीक आ रहे थे तो उन्होंने कहा था कि देश को गुजरात मॉडल जैसा बनाया जाएगा। हर जगह स्मार्ट सिटी बनाई जाएगी। आज उत्तर प्रदेश के हालात बहुत खराब हो चुके हैं। इस सरकार ने जनता से जो भी बातें किए थे आज तक उन बातों को पूरा नहीं किया है। यह लोग चुनाव के टाइम पर बस नफरत फैलाने का काम करते हैं। भारतीय जनता पार्टी को जनता अच्छी तरीके से जान गई है और इसी साल होने वाली लोकसभा चुनाव में उसे सबक भी सिखाएगी।

2017 की नोटबंदी ने देश को कर दिया बर्बाद

डिंपल यादव ने कहा कि 2017 में मोदी सरकार नोटबंदी लेकर आई थी और कहा था कि इससे काला धन वापस आएगा। लेकिन आज तक कोई भी काला धन वापस नहीं आया। वही लगातार लोगों के यहां से अवैध धन को बरामद किया जा रहा है। किसी भी तरीके का काला धन वापस नहीं आया है। बस इससे जनता परेशान हुई है और जनता के कारोबार पूरी तरीके से ठप हो गए हैं। वही 2019 में हुए पुलवामा हमले को लेकर कहा कि आज तक सरकार ने हमले में शहीद हुए परिवार के लोगों को न्याय नहीं दिलाया है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिरकार हमला किसने करवाया था। सरकार यह भी मानने को तैयार नहीं है कि उनकी सुरक्षा एजेंसियां हमले के दौरान नाकाम साबित हुई है। क्योंकि इतना बड़ा हमला हो गया और सुरक्षा एजेंसियां बस खामोश रही। वही जब 2022 का उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुआ है तो सरकार ने कहा था कि किसानों की फसलों को आवारा पशु बर्बाद कर देते हैं। इस पर विचार किया जाएगा लेकिन आज तक किसी भी तरीके का विचार नहीं किया गया। आज भी किसान आवारा पशुओं से काफी परेशान है। वहीं महिलाओं को लेकर डिंपल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कुछ आंकड़े सामने आए हैं जिसमें पता चला है कि रोजाना 10 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं और न जाने कितनी हत्याएं हो रही। लेकिन ऐसे में सरकार इन पर रोकथाम लगाने में नाकाम साबित होते हुए दिखाई दे रही है। यह सरकार बस लोगों को डराने का काम कर रही है आप लोग इसे ना डरे इसी साल होने वाले चुनाव में इनको सबक सिखाने का काम करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here