यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) में लोकसभा चुनाव को लेकर यादव महासभा के महासचिव ने समाजवादी पार्टी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह अपने परिवार को ही टिकट देने का काम करते हैं।
सपा में परिवार के लोगों को ही मिलता टिकट
मैनपुरी (Mainpuri) जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को चुनावी मैदान में उतार दिया है। दूसरी तरफ बीजेपी की तरफ से अभी किसी भी उम्मीदवार को चुनावी मैदान में नहीं उतर गया है। इन सब के बीच भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए यादव महासभा के महासचिव विनीत यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारी की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधने का काम किया। कहा कि इन लोगों ने मैनपुरी की जनता के लिए कभी भी कुछ नहीं सोचा है यादव समाज के लिए कुछ नहीं सोचा है। यह लोग अगर सोचते तो यहां यादव प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारते। लेकिन यह लोग अपने ही परिवार के लोगों को चुनावी मैदान उतारते हैं। इन्होंने कभी अपने परिवार के अलावा किसी के बारे में नहीं सोचा है। समाजवादी पार्टी अपने परिवार के लोगों को चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर उतरने के लिए दरवाजे खोलते हैं लेकिन दूसरे लोगों के लिए उनके दरवाजे बंद रहते हैं।
अगर यादव को मिला बीजेपी से टिकट तो होगी बंपर जीत
यादव महासभा के प्रदेश महासचिव विनीत यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने अच्छे-अच्छे गढ़ को ध्वस्त कर दिया है। आज उन जगहों पर बीजेपी का कब्जा है जहां कभी समाजवादी पार्टी का कब्जा हुआ करता था। वहीं अगर मैनपुरी जिले की बात की जाए तो भाजपा पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ने जा रही है। अगर यहां से बीजेपी यादव समाज के किसी एक आदमी को चुनावी मैदान में उतारती है तो निश्चित है कि पूरा यादव समाज उनको वोट देगा और बीजेपी के प्रत्याशी की बंपर जीत होगी।














