वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस को मनाए जाने के लिए तिरंगा झंडों से सजा बाजार

0
Independence Day

वाराणसी (Varanasi) में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) को मनाए जाने के लिए तिरंगा झंडों का बाजार सज गया है। बाजार में कपड़े के तिरंगा झंडों के साथ ही साथ विभिन्न प्रकार की टोपी और बैजों की भरमार है। छोटे झंडे बच्चों को खूब भा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मद्देनजर बाजार पूरी तरीके से देश-भक्ति के रंग में रंग गया है। वाराणसी (Varanasi) में दुकानें तिरंगे झंडे और अन्य सामग्री से सजकर तैयार हो गई हैं। 15 अगस्त के महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इसके मद्देनजर बाजार में रौनक बढ़ गई है। बाजार में तिरंगे के कई अनूठे रंग देखने को मिल रहे हैं। झंडे के साथ ही बाजार तिरंगे के रंग में रंगे परिधान, तिरंगा टोपी, पगड़ी, झूमर, तिरंगा चूड़ी, हेयर बैंड, तिरंगा रिबन, फ्रेंडशिप बैंड, गुब्बारों जैसे कई सामान से पटा हुआ है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर सर पर तिरंगे की पगड़ी और हाथ में तिरंगा हो तो देशभक्ति का जज्बा और भी बढ़ जाता है। यही वजह है कि बाजार में इन दिनों लगभग हर सामान तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here