क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद कार्यक्रम में पीएम ने लिया भाग

पीएम ने कहा कि आज की इस बैठक से कुछ दिन पहले हरियाणा में स्थानीय स्वराज के प्रतिनिधियों से बातचीत करने का मुझे अवसर मिला था।

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये भाग लिया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि आज की इस बैठक से कुछ दिन पहले हरियाणा में स्थानीय स्वराज के प्रतिनिधियों से बातचीत करने का मुझे अवसर मिला था।

पीएम नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि आज आप सभी प्रतिनिधि पश्चिम बंगाल में जुटे हैं। हकीकत तो ये है कि जब मैं पार्टी के कार्यक्रम में आता हूं, कार्यकर्ताओं से मिलता हूं, तो मुझे हमेशा एक नई प्रेरणा और नया उत्साह मिलता है।

उन्होंने कहा, मेरा हमेशा से मानना है कि पूर्वी भारत में देश के विकास का एक मजबूत स्तंभ, एक मजबूत इंजन का पूरा पूरा सामर्थ्य है। वहां प्राकृतिक संसाधनों की भरमार है और वहां हमारे तेजस्वी, ऊर्जावान एवं ओजस्वी नागरिकों का भी एक बहुत बड़ा सामर्थ्य है। इसलिए पूर्वी भारत के आप सभी प्रतिनिधियों से मिलना, बात करना अपने आप में बहुत अहम हो जाता है।

इसके आगे पीएम नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि पूर्वी भारत हमेशा हमारी प्राथमिकता क्षेत्र रही है लेकिन पंचायत चुनाव मे बीजेपी का रास्ता रोका गया। चुनाव में सारे गुंडों के कॉन्ट्रैक्ट दिया गया। इस दौरान पीएम ने टीएमसी को भी घेरा।

उन्होंने कहा, ये पश्चिम बंगाल की जनता का प्यार है कि वो भाजपा कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद देते रहे हैं और भाजपा प्रत्याशी जीतते जा रहे हैं लेकिन जब वो जीत जाते हैं तो उन्हें जुलूस नहीं निकालने दिया जाता, कोई जुलूस निकालता है तो उस पर जानलेवा हमले किए जाते हैं। पश्चिम बंगाल में TMC की राजनीति का यही तरीका है।

पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में वहां पंचायत चुनाव हुए हैं। इन चुनावों में TMC ने कैसा खूनी खेल खेला, ये भी देश ने देखा है। TMC के टोलाबाजों की फौज वोटिंग में ठप्पेबाजी की फौज बन जाती है। सारे गुंडों को कॉन्ट्रैक्ट दिया जाता है कि कितने पोलिंग बूथ को कौन कैप्चर करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here