Mayawati: ‘मुंह में राम बग़ल में छुरी आख़िर कब तक चलेगा’

मायावती ने कहा, बिना सही प्राथमिकताओं के साथ यहां लोकसभा चुनाव की तैयारी क्या वाकई जरूरी बदलाव ला पाएगी?

0

केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ 2024 की रणनीति तय करने के लिए तमाम विपक्षी दल जहां पटना में एकजुट हो रहे हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती (Mayawati) ने इन पर तंज कसा और कहा कि, यह बैठक ‘दिल मिले न मिले हांथ मिलाते रहिए’ की कहावत को ज्यादा चरितार्थ करता है।

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती (Mayawati) ने आज एक के बाद एक कई ट्वीट कर जहां विपक्षी दलों की एकता पर तंज कसा। वहीं भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, इन दलों में समतामूलक संविधान को सही से लागू करने की क्षमता नहीं है।

मायावती (Mayawati) ने अपने ट्वीट में कहा कि, महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ापन, अशिक्षा, जातीय द्वेष, धार्मिक उन्माद/हिंसा आदि से ग्रस्त देश में बहुजन के त्रस्त हालात से स्पष्ट है कि परमपूज्य बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के मानवतावादी समतामूलक संविधान को सही से लागू करने की क्षमता कांग्रेस, बीजेपी जैसी पार्टियों के पास नही है।

बसपा प्रमुख मायावती ने अपने दूसरे ट्वीट में विपक्षी दलों पर तंज कसा और कहा कि, अब लोकसभा आम चुनाव के पूर्व विपक्षी पार्टियां जिन मुद्दों को मिलकर उठा रही हैं और ऐसे में नीतीश कुमार द्वारा कल 23 जून की विपक्षी नेताओं की पटना बैठक ‘दिल मिले न मिले हाथ मिलाते रहिए’ की कहावत को ज्यादा चरितार्थ करता है।

मायावती ने आगे कहा कि, वैसे अगले लोकसभा चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखकर इस प्रकार के प्रयास से पहले अगर ये पार्टियां, जनता में उनके प्रति आम विश्वास जगाने की गरज से, अपने गिरेबान में झांककर अपनी नीयत को थोड़ा पाक-साफ कर लेतीं तो बेहतर होता। ‘मुंह में राम बग़ल में छुरी’ आख़िर कब तक चलेगा?

उन्होंने कहा कि, यूपी में लोकसभा की 80 सीट चुनावी सफलता की कुंजी कहलाती है, किन्तु विपक्षी पार्टियों के रवैये से ऐसा नहीं लगता है कि वे यहां अपने उद्देश्य के प्रति गंभीर व सही मायने में चिन्तित हैं। बिना सही प्राथमिकताओं के साथ यहां लोकसभा चुनाव की तैयारी क्या वाकई जरूरी बदलाव ला पाएगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here