Meerut: रैपिडेक्स के कर्मचारियो पर स्लैब गिरने से 8 मज़दूर हुए घायल

0
meerut

मेरठ में रविवार देर रात को दर्दनाक हादसा हो गया है। बताया गया कि रैपिडएक्स के कर्मचारियों पर अचानक से स्लैब गिर गया, जिससे चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में आठ मजदूर घायल हुए हैं।

खबर मेरठ से आ रही है की कल बिते रात करीब 2:30 बजे एक दर्दनाक हादसा पेश आया। मिली जानकारी के अनुसार, रैपिडेक्स ट्रैन के कर्मचारियों पर करते वक़्त अचानक एक स्लैब गिर गया जिसकी चपेट में आने से आठ मज़दूर घायल हो गए।

आपको बता दें की मेरठ शॉप्रिक्स मॉल चौराहे पर रैपिडेक्स ट्रैन के कर्मचारी काम में लगे हुए है वो ऊपर फ्रेम कर रहे थे तभी अचानक पूरे स्लैब का संतुलन बिगड़ा और पूरा स्लैब गिर पड़ा जिसमे काम रहे आठ मजदूर बुरी तरह घायल हो गये उनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना से आसपास के लोगो में खलबली मच गयी। शॉप्रिक्स मॉल चौकी पुलिस और आसपास के लोग घटना स्थल की तरफ भागे। दो मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गयाहै। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवान, सीओ ब्रह्मपुरी और ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल में घायलों की जानकारी ली।
मजदूर सोनू ने बताया कि गनीमत रही थी कि कोई भी फ्रेम के नीचे नहीं दबा अगर फ्रेम की चपेट में आ जाते तो औरभयानक हादसा हो जाता।

राहगीर भी आ सकते थे हादसे की चपेट में

शॉप्रिक्स मॉल चौकी के ठीक सामने जहां पर यह स्लैब ऊपर रखा जा रहा था, वहां पर किसी भी वाहन को नहीं रोका गया था, गनीमत रही कि जिस वक़्त स्लैब गिरा तो उस वक़्त कोई व्यक्ति वहां से नहीं गुज़र रहा था गाजियाबाद के दो युवकों ने बताया कि वह चंद सेकंड पहले ही यहां से निकले थे, वह बाल-बाल बच गए। घटना से आसपास में खलबली मच गयी।

बताया गया कि घायलों को अस्पताल ले जाने में आधा घंटे से ज्यादा का समय लग गया। बताया गया कि एंबुलेंस मौके पर नहीं आई थी, कोई भी व्यक्ति उनको अपनी प्राइवेट गाड़ी से ले जाने वाला नहीं था। इसके बाद अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

एनसीआरटीसी की प्रतिक्रिया

यह टेम्पररी सपोर्ट स्ट्रक्चर सेफ्टी बैरीकेडेड एरिया केभीतर गिरा। एरिया के बाहर किसी को चोट नहीं आई। गिरे हुए सपोर्ट स्ट्रक्चर और मटेरियल को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है और सामान्य यातायात चल रहा है। इस घटना की जांच के लिए तीन अधिकारियों की समिति बनाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here