वाराणसी: लाखों श्रद्धालु पहुँचे महादेव की नगरी काशी

0
Kashi

वाराणसी: देवाधि देव महादेव की नगरी काशी (Kashi) में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन के महीने में लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहें है। मध्यप्रदेश के भोपाल से पहुंचे कावड़ियों को स्तुति करते देख श्रद्धालु हैरान और निहाल हो गए।

मध्यप्रदेश के श्री बाबा बटेश्वर कीर्तन समिति के श्रद्धालुओं के एक विशेष समूह द्वारा शंकराचार्य चौक पर अद्भुत शंखनाद एवं डमरू वादन से बाबा श्री काशी (Kashi) विश्वनाथ की स्तुति की गई। श्रद्धालुओं के घंटों चले इस स्तुति में मंदिर में मौजूद भक्त खुद को रोक न सके और शंखनाद के साथ डमरूओं के वादन पर थिरकते नज़र आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here