Meerut: ससुर लूटता रहा बहू की आबरू, मुंह खोलने पर दी जान से मारने की धमकी

बुधवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और संदिग्ध ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी।

0
Uttar Pradesh

मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाने के पास एक गांव में ससुर ने मानवता को शर्मसार करने वाला काम किया। दरअसल, आरोपी ससुर ने अपनी बहू के साथ एक महीने तक रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस व परिजनों को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। वहीं, बुधवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और संदिग्ध ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। आरोपी ससुर पुलिस हिरासत में है।

बुलंदशहर के स्याना निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी लगभग दो साल पूर्व शोभापुर गांव निवासी निशांत पुत्र जबर सिंह के साथ की थी। शादी के दो साल के बाद भी दंपती के कोई बच्चा नहीं हुआ था। वहीं, आरोपी ससुर अपनी बहू पर गलत नियत रखता था।

आरोप है कि लगभग एक महीना पूर्व घर के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर पर आरोपी ससुर व विवाहिता मौजूद थी। आरोपी ने मौका पाकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं, घटना की जानकारी पति व अन्य को देने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी ससुर ने लगभग एक माह तक विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया।

दो दिन पूर्व विवाहिता ने अपनी भाभी को फोन कर मामले की जानकारी दी। विवाहिता की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद परिजन उसके घर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई।

वहीं, थाने के बाहर भी आरोपी पक्ष के लोग पीड़ित पक्ष को धमका रहे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दिया। वहीं, पुलिस ने विवाहिता को मेडिकल के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here