मेक्सिको के जेल में हुआ हमला 24 कैदी हुए फरार

मेक्सिको के जेल पर बंदूकधारियों ने किया हमला जहा 24 कैदी जेल से फरार हो गए और कुछ की जाने चली गयी|

0
34

मेक्सिको के स्यूदाद जुआरेज़ शहर में मौजूद एक जेल पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया है| जिसमें दस सुरक्षा कर्मियों और 4 कैदियों का निधन हो गया है। इस बात की सूचना सरकारी अधिकारियों ने दी है| चिहुआहुआ के स्टेट प्रोसिक्यूटर के अधिकारी ने एक बयान में बताया कि सुबह लगभग सात बजे कुछ बख्तरबंद वाहन जेल पहुंचे और उस पर सवार बंदूकधारियों ने सुरक्षा कर्मियों पर हमला बोल दिया| इस हमले में दस सुरक्षा कर्मी और चार कैदियों का निधन हो गया है, जबकि 13 अन्य सुरक्षा कर्मी और लगभग 24 कैदी घायल हो गए है|

नए साल पर मेक्सिको के जेल से भागे कैदी

मिली जानकारी के मुताबिक, इस हमले के बाद मेक्सिको के सैनिकों और राज्य की पुलिस ने रविवार रात जेल को फिर से अपने काबू में ले लिया। उन बंदूकधारियों ने सबसे पहले मुख्य मार्ग पर नगरपालिका पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद उन हमलावरों ने जेल के बाहर मौजूद सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी कर दी| वहीं, कुछ कैदियों के घरवाले भी परिसर के बाहर नए साल की छुट्टियों का वेट कर रहे थे|

इस हमले के बाद जेल में मौजूद सभी कैदियों के मध्य भी जंग छिड़ गयी, जिसके बाद उनमे अफरा- तफरी मच गयी| यह लड़ाई आपराधिक बैंड और ड्रग कार्टेल के कैदियों की सेल में हुई। इस लड़ाई में 13 लोग बुरी तरह घायल हो गए| प्रोसिक्यूटर अधिकारी ने बताया कि, इस हमले के बाद चार लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है| हालाँकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि गिरफ्तार हुए लोगो में वो चार व्यक्ति कैदी है या हथियारबंद। फ़िलहाल अभी तक यह भी मालूम नहीं चल पाया कि ये 24 कैदी जेल से कैसे फरार हो गए जिसकी खोजबीन में वहाँ की पुलिस कर्मी जुटी हुई है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here