एमपी: कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, सुरेश पचौरी सहित कई नेताओ ने छोड़ा साथ

कांग्रेस के सुरेश पचौरी और आलोक चैनसोरीया और कुछ कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी से बीजेपी पार्टी में शामिल हो गए।

0

लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका। कांग्रेस के सुरेश पचौरी और आलोक चैनसोरीया और कुछ कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी से बीजेपी पार्टी में शामिल हो गए। जिससे कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में रहकर खटमल और दीमक की तरह कांग्रेस पार्टी का खून चूसने वाले गद्दार नेताओं के भाजपा में जाने पर कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने आप को तनाव मुक्त महसूस कर रहा है।

जिसको लेकर आज कांग्रेस पार्टी ने रसल चौक पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया और इस खुशी से जाहिर कर दिया कि कांग्रेस किसी भी पार्टी से पीछे नहीं है चाहे कोई भी किसी भी पार्टी में चला जाए लेकिन कांग्रेस पार्टी को किसी के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता कांग्रेस पार्टी अपने दृढ़ निश्चय से हमेशा आगे बढ़ती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here