MP: मालगाड़ी के दो डिब्बे जबलपुर में पटरी से उतरे

जबलपुर जिले के शहपुरा रेलवे स्टेशन पर भारत पैट्रोलियम के गैस टेंकर वाली मालगाड़ी के 2 टैंकर पटरी से उतर गए।

0

Jabalpur: ओडिशा रेल हादसे के बाद अचानक से ट्रेनों के पटरी से उतरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। ओडिशा में हुई भीषण रेल दुर्घटना के बाद अब मध्य प्रदेश में भी हादसा हुआ है। हालांकि, इस हादसे में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आयी है, लेकिन अगर यह हादसा जरा सा भीषण होता तो भयानक तबाही हो सकती थी। यह हादसा जबलपुर (Jabalpur) जिले के शहपुरा रेलवे स्टेशन पर हुआ है। यहां भारत पैट्रोलियम के गैस टेंकर वाली मालगाड़ी के 2 टैंकर पटरी से उतर गए।

इस हादसे की खबर मिलते ही रेलवे विभाग में हंगामा मच गया। हादसे के तुरंत बाद रेलवे के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि, अनलोडिंग के लिए रखे जाने के दौरान यह टैंकर पटरी से उतर गए। इस बीच मेन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई। ट्रेनों की आवाजाही सामान्य है। इस हादसे के बाद अनलोडिंग का काम रोक दिया गया था।

मामले पर जानकारी देते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के CPRO ने बताया कि, हादसे के चलते ट्रेनों की किसी भी मेन लाइन की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने बताया कि, 7 जून की सुबह को साइडिंग अधिकारियों की मौजूदगी में बहाली का काम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि, इस दुर्घटना के बाद अब काम को बेहद ही सावधानीपूर्वक किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here