सिद्धार्थनगर: दो पक्षो में हुई मारपीट, जमकर बरसे लाठी डण्डे

0

सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) जिले के ढेबरुआ थानाक्षेत्र के पकडीहवा गाँव मे दो पक्षो के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस लाठीकाण्ड में 6 लोग घायल हुए है, जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। वही पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आगे की जांच में जुट गई है।

पूरा मामला सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) जिले के ढेबरुआ क्षेत्र के पकडीहवा गाँव मे 5 जून की शाम का है, जब पकडीहवा गांव में विश्वनाथ के घर बारात आनी थी। बारात के आते समय पुलिया पर बैठे कुछ मनबड़ो ने बारातियों से अभद्रता कर दी, जिसको लेकर गांव के कुछ युवकों ने इन मनबड़ो को दो-चार चाटे मार दिए। सुबह बारात के बिदा होने के बाद वह युवक झुंड बनाकर विश्वनाथ के घर के सामने पहुचे और जमकर लाठियां बरसायी। कुछ पलों के लिए वह जंग का अखाड़ा बन गया। जो भी मिला उसे जमकर पीटा।

इस घटना में 6 लोगो को चोटें आई है। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वही इस मामले में सीओ शोहरतगढ़ गर्वित सिंह का कहना है कि दो पक्षो में मारपीट हुई है। मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here