Mumbai: श्रद्धा जैसा हत्याकांड: लिव-इन पार्टनर ने कत्ल कर कई टुकड़ों में काटा शव

0
Mumbai

56 वर्षीय एक व्यक्ति को बुधवार की रात अपनी लिव-इन प्रेमिका की हत्या करने और उसके शव को कई टुकड़ों में काटने के आरोप में शख्स को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों से मिली है। संदिग्ध की पहचान मनोज साहनी के रूप में की गई है, जो सरस्वती वैद्या के साथ बीते तीन साल से मीरा रोड पर स्थित आकाशगंगा अपार्टमेंट में किराये के घर में रह रहे थे।

बुधवार को आकाशगंगा अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों से नयानगर पुलिस को सूचना मिली कि उक्त जोड़े के घर से बदबू आ रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि महिला की निर्मम हत्या की गई है।

मुंबई के डीसीपी जयंत बजबले ने कहा कि पुलिस को मीरा रोड स्थित आकाशगंगा अपार्टमेंट के एक घर से कई टुकड़ों में कटी हुई महिला की लाश मिली है। उस घर में एक जोड़ा बीते तीन साल से लिव-इन में रह रहा था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला की गला रेत कर हत्या की गई है। आगे की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here