Nepal Earthquake: भूकंप में अब तक 150 लोगों की मौत, 170 से अधिक घायल

घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

0
Nepal Earthquake

Earthquake In Nepal: नेपाल में शुक्रवार रात आए भूकंप में 150 लोगों की मौत हो गई। नेपाल पुलिस के केंद्रीय प्रवक्ता, डीआइजी कुवेर कठायत के अनुसार, 170 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि भूकंप से भारी जनहानि की सूचना मिलने के बाद रात एक बजे चौरजाहरी बेस कैंप से पुलिस टीम को रवाना किया गया।

प्रवक्ता कठायत ने कहा कि 4 बजे सुरखेत से एक बचाव दल तैनात किया गया है, मेडिकल टीम और आपदा प्रबंधन टीम भी स्टैंडबाय पर रखा गया था। इसके साथ ही भूकंप से मरने वालों की संख्या में इजाफा हो रही। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

भूकंप से हुए नुकसान की जानकारी लेने के लिए प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल घटनास्थल पहुंचे हैं। भूकंप से यहां जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। उनके सचिवालय के मुताबिक, खोज, बचाव और उपचार व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री समेत स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम भी मौके पर है।

सुबह से ही, घायलों की खोज, बचाव और इलाज के लिए मेडिकल टीम के साथ सुरखेत से कम से कम दो हेलीकॉप्टर और एक स्काईट्रक को तैनात किया गया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार की रात जजरकोट के रामीडांडा के आसपास केंद्रित शक्तिशाली भूकंप के बाद छोटे और बड़े झटकों का सिलसिला जारी रहा।

शुक्रवार रात 11:47 बजे 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। उस भूकंप के बाद रात 12:08 बजे 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र पंक और रमीडांडा के आसपास था। इसके बाद रात 12:29 बजे 4.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया। 12:35 बजे 4.3 तीव्रता का एक और भूकंप आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here