Earthquake: जम्मू कश्मीर में 3.6 की तीव्रता से कांपी धरती

कटरा से 97 किमी पूर्व में आज सुबह पांच बजकर एक मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

0
2

जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कटरा से 97 किमी पूर्व में आज (17 फरवरी) को सुबह पांच बजकर एक मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। हालांकि, भूकंप के कारण अभी तक नुकसान नहीं पंहुचा है।

बीते दिन देश के पूर्वोत्तर राज्यो में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मेघालय में कल (16 फरवरी) को 3.9 तीव्रता का भूकंप आया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप सुबह करीब नौ बजकर 26 मिनट पर आया था और इसका केंद्र पूर्वी खासी हिल्स में 46 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप शिलांग, पूर्वी खासी हिल्स जिला मुख्यालय, रि-भोई और असम के कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले के कुछ हिस्सों में महसूस किया गया। भूकंप से किसी के तत्काल हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।

पिछले रविवार और सोमवार को क्रमशः 4 और 3.2 तीव्रता के दो भूकंपों की सूचना मिली थी, जिनका केंद्र मध्य असम में होजई के पास था। पूर्वोत्तर क्षेत्र एक उच्च भूकंपीय क्षेत्र में पड़ता है, जहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here