Homeराज्यउत्तर प्रदेशप्रयागराज : कार पर चली गोली, खून से लथपथ मिले प्रॉपर्टी डीलर

प्रयागराज : कार पर चली गोली, खून से लथपथ मिले प्रॉपर्टी डीलर

प्रयागराज के जार्जटाउन में बुधवार को रात के करीब आठ बजे सीएमपी डिग्री कॉलेज के पास अनुज जायसवाल (42) को गोली मार दी गई। प्रॉपर्टी डीलर अनुज अपनी कार में खून से लथपथ मिले। एक गोली सीने में लगकर पार निकल गई। राहगीरों की सूचना पर गंभीर हालत में अनुज को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। चश्मदीदों ने कार पर गोली चलने की आवाज ही सुनी। किसी ने हमलावरों को नहीं देखा। देर रात तक पुलिस मामले में पूछताछ करती रही।

पारिवारिक संपत्ति हमले का कारण

प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी शुभांगी ने अनुज की बहन अंकिता और उसके पति प्रशांत श्रीवास्तव पर हमले का आरोप लगाया है। अनुज के परिवार का रामबाग में होटल भी है। होटल और अन्य संपत्ति को लेकर अनुज और उसकी बहन अंकिता के बीच विवाद चल रहा है।

सीर में लगी गोली

अनुज जायसवाल का घर प्रयागराज के कोतवाली थाना क्षेत्र के रामबाग ईदगाह के पास है जहा अनुज शाम चार बजे के करीब पत्नी शुभांगी को यह कहकर निकले कि किसी जमीन के सिलसिले में जा रहे हैं। इसके बाद रात आठ बजे अनुज अपनी मारुति कार में सीएमपी डिग्री कॉलेज के पास खून से लथपथ मिले। ड्राइविंग सीट पर अनुज पड़े थे। कार का शीशा टूटा हुआ था। बाएं कंधे से नीचे उनके सीर में गोली लगी थी। पिस्टल से चली गोली पार हो गई थी। राहगीरों से सूचना पाकर एसीपी राजेश यादव समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। अनुज को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। खबर पाकर अनुज की पत्नी शुभांगी भी अस्पताल पहुंचीं। शुभांगी ने सीधे अनुज की बहन अंकिता और उसके पति प्रशांत पर हमले का आरोप लगा दिया। कहा कि वर्ष 2017 में कोतवाली क्षेत्र में भी अनुज को प्रशांत ने गोली मार दी थी। इस मामले में भी नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई थी। फिलहाल हमले का पूरा मामला संपत्ति विवाद के इर्दगिर्द घूम रहा है। हालांकि प्रॉपर्टी डीलर होने की वजह से जमीन के अन्य मामलों में भी पूछताछ हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular