Homeन्यूज़क्राइमDelhi: महिला पर गोद ली बेटी के साथ शारीरिक उत्पीड़न का आरोप

Delhi: महिला पर गोद ली बेटी के साथ शारीरिक उत्पीड़न का आरोप

दिल्ली के आरके पुरम इलाके में एक महिला और उसके बेटे पर सात साल की गोद ली बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। पुलिस ने बुधवार को इस बात का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय आरोपी महिला, जो एक बड़े सरकारी अस्पताल में नर्स है, कथित तौर पर महिला फरार है। उनके बेटे को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, बच्ची के बायोलॉजिकल माता-पिता आरोपी महिला के रिश्तेदार है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आर के पुरम थाने को 9 फरवरी को सूचना मिली थी। कि एक महिला ने अपनी गोद ली बेटी का शारीरिक उत्पीड़न किया है। उसके शरीर पर चोट के निशान थे।

अधिकारी ने कहा कि लड़की की चिकित्सकीय जांच की गई और भारतीय दंड संहिता, किशोर न्याय अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि लड़की को बाल कल्याण केंद्र भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular