Homeमनोरंजनबॉलीवुडफ़िल्म ग़दर 2 का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज़

फ़िल्म ग़दर 2 का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज़

22 साल पहले रिलीज हुई गदर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब उसकी दूसरी पार्ट जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जहाँ साल 2001 में रिलीज हुई ‘गदर एक प्रेम कथा’ की यादें लोगों के दिलो में आज भी ताज़ा है।

इस फिल्म में तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी लोगों ने काफी पसंद की थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए फिल्म के मेकर्स ने गदर 2 का मोशन पोस्टर वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज कर दिया है। मोशन पोस्ट में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी कमाल लग रही है। दोनों लंबे समय के बाद एक साथ दोबारा बड़े पर्दे पर आ रहे हैं। मोशन पोस्ट में फिल्म का सुपरहिट गाना ‘उड़ जा काले कावा’ गाना सुना जा सकता है।

एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है तारा और सकीना

इस मोशन पोस्टर को जी स्टूडियोज की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। इसके साथ लिखा है, ”तारा और सकीना की अमर प्रेम कहानी जिसने 22 साल पहले बड़े पर्दे को रोशन कर दिया था, एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है। गदर टू 11 अगस्त 2023”। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी आने शुरू हो गए है।

एक यूजर ने लिखा, ”11 अगस्त का बेसब्री से इंतजार है। दूसरे यूजर ने लिखा, ”इस फिल्म के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”यह कंफर्म सुपरहिट होगी।” इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर फायर इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। बता दें कि, गदर 2 का फर्स्ट लुक गणतंत्र दिवस पर रिलीज किया गया था। जिसकी अब मोशन पोस्टर भी मेकर्स के द्वारा रिलीज हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular