14 फरवरी वैलेंटाइन डे का दिन प्रेमी-प्रेमिका के प्रेम के इजहार का दिन रहता है। इस दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका से अपने प्यार का इज़हार करते हुए। एक साथ जीने-मरने की कसमें- वादे खाता है। वहीं, कभी- कभी यह प्रेम इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि एक- दूसरे के जान की बात तक आ जाती है।
ऐसा ही कुछ हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र के तपनौर में वैलेंटाइन-डे के दिन हुआ। जहाँ के वैलेंटाइन डे एक दिन पहले प्रेमी के आत्महत्या करने के बाद प्रेमिका ने भी वैलेंटाइन-डे पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
प्रेमी से बिछड़ने के गम में प्रेमिका ने की आत्महत्या
हरदोई के थाना माधौगंज के तपनौर में सोमवार (13 फ़रवरी) को युवक राम सागर ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद प्रेमी से बिछड़ने के गम में प्रेमिका ने वैलेंटाइन-डे पर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के मुताबिक, दोनों प्रेमी-प्रेमिका के बीच पुराने संबंध थे। इस बीच प्रेमिका के परिजनों की शिकायत पर प्रेमी दो माह जेल भी काट चुका था। जब प्रेमी रामसागर जेल से छूट कर आया तो उसने बीते सोमवार को पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली।
इसी बीच उसी गांव की निवासी उसकी प्रेमिका नीतू ने भी वैलेंटाइन-डे पर प्रेमी के बिछड़ने के गम में खुद की जान ले ली। वही, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जानकारी में जुटा हुआ है।






