Mumbai: लिव-इन पार्टनर ने की प्रेमिका की हत्या, बेड में रखा शव

मुंबई से सटे पालघर के तुलिंज इलाके में एक लड़के ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसका शव पलंग के अंदर छिपा दिया।

0
2
plaghar

मुंबई के नजदीकी शहर पालघर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और फिर उसकी लाश को पलंग के अंदर छिपा कर फरार हो गया। जब पुलिस को सूचना मिली तो ट्रेन से फरार हो रहे आरोपी हार्दिक को पकड़ लिया गया। यह दुखद घटना मुंबई से सटे पालघर के तुलिंज इलाके की बताई जा रही है। जहां दोनों लोग लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे।

पुलिस के मुताबिक हार्दिक कुछ काम नहीं करता था। जानकारी के मुताबिक घर का खर्चा मेघा की कमाई से चलता था। पेशे से नर्स मेघा और हार्दिक के बीच इस बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता था।

इसी झगड़े में एक दिन हार्दिक ने मेघा की हत्या कर उसका शव पलंग के भीतर छिपा दिया। जिसके बाद उसने घर का कुछ समान बेचा और फरार हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here