सिकंदराबाद जा रही Godavari Express के छह डिब्बे पटरी से उतरे

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से तेलंगाना के सिकंदराबाद जा रही है गोदावरी एक्सप्रेस के छह डिब्बे सुबह पटरी से उतर गए।

0
21
Godavari Express

तेलंगाना (Telangana) के बीबीनगर में बुधवार सुबह रेल दुर्घटना की खबर सामने आई है। बताया गया है कि, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) से तेलंगाना के सिकंदराबाद जा रही है गोदावरी एक्सप्रेस के छह डिब्बे सुबह पटरी से उतर गए।

हालांकि, इस दुर्घटना में किसी की जान जाने या घायल होने की खबर नहीं है। दक्षिण-मध्य रेलवे (South-Central Railway) के अधिकारी घटना की वजहों का पता लगाने में जुटे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना बीबीनगर-घाटकेसर (Bibinagar-Ghatkesar) के बीच हुई। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के कोच एस1 से एस4, जीएस और एसएलआर पटरी से उतर गए।

ट्रेन के जो डिब्बे पटरी से नहीं उतरे थे, उन्हें अलग कर रवाना कर दिया गया। दक्षिण-मध्य रेलवे ने यात्रियों से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 040 27786666 भी जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here