Mathura: मां और बेटियों ने खाया जहर, दो की मौत

गृह क्लेश के चलते सोमवार देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया।

0
9
poison

मथुरा जिले के सौंख कस्बे में एक महिला गृह क्लेश के चलते कथित तौर पर अपनी दो बेटियों को जहर खिला दिया और खुद भी खा लिया। उसके बाद इलाज के दौरान मां और एक बेटी की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत नाजुक बताई जा रही है। मंगलवार को पुलिस ने इस बात का खुलासा किया। सोख थाना प्रभारी संदीप कुमार के अनुसार मगोर्रा थाने के अजल गांव निवासी उदयवीर सिंह की पत्नी नीरज देवी (35) ने सोमवार की देर रात जहर खा लिया।

उन्होंने कहा कि इससे पहले उसने अपनी बेटी ज्योति और गुंजन को भी खांसी व बुखार की दवा बताकर ज़हर खिला दिया था, लेकिन उसकी तीसरी बेटी जिया ने ऐसी किसी भी दवा को खाने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि एक घंटे बाद जब मां व दोनों बेटियों को उल्टियां होने लगीं, तो परिजन को लगा कि उन सभी की तबीयत खराब हो गई है। परिजन ने मां सहित दोनों बेटियों को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया।

कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब चार बजे मां नीरज देवी और उसकी छह वर्षीय बेटी गुंजन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि ज्योति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here