Homeन्यूज़क्राइमNikki murder case से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो आया सामने

Nikki murder case से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो आया सामने

दिल्ली के निक्की मर्डर केस (Nikki Murder Case) से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, वीडियो हत्या वाले दिन का है, जिसमें निक्की यादव दिख रही है। 9 फरवरी के दो अलग-अलग समय के सीसीटीवी फुटेज हैं।

जिनमें से एक CCTV फुटेज दोपहर 1:10 मिनट का है। जिसमें निक्की घर के अंदर सीढ़ियों पर चढ़ती नजर आ रही है। वहीं दूसरा CCTV रात 9 बजकर 27 मिनट का है, जिसमें निक्की घर से बाहर निकलती नजर आ रही है। माना जा रहा है कि इसी के बाद आरोपी साहिल ने निक्की का मर्डर किया।

यह है पूरा मामला

आरोपी साहिल गहलोत ने अपनी किसी दूसरी युवती से शादी को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी प्रेमिका निक्की यादव की हत्या कर दी और उसके शरीर को अपने ढाबे के रेफ्रिजरेटर में रख दिया और उसी दिन अपनी शादी रचाने चला गया।

साहिल गहलोत को हरियाणा के झज्जर की रहने वाली निक्की का शव दिल्ली के मित्राओं गांव के बाहरी इलाके में उसके स्वामित्व वाले एक ढाबे के फ्रिज के अंदर मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया। हत्या कश्मीरी गेट इलाके के पास की गई। आरोपी शव के साथ करीब 36 किमी दूर अपने ढाबे तक गया।

अपनी प्रेमिका की हत्या कर दूसरी लड़की के संग सात फेरे लिया

पुलिस ने कहा कि, मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा। पुलिस के मुताबिक, 10 फरवरी को सूचना मिली थी कि साहिल गहलोत नामक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसी दिन दूसरी लड़की के संग सात फेरे ले लिया था।

वहीं, आरोपी साहिल से पुलिस जब पूछताछ करनी शुरू की तब उसने काफी गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन लगातार पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि, 9 फरवरी और 10 फरवरी की रात में अपनी प्रेमिका निक्की यादव की हत्या कर दी थी और उसके शव को रेफ्रिजरेटर में रख दिया था। उसका ढाबा मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में एक खाली प्लॉट में है। जिसके बाद आरोपी के बयान पर पुलिस ने वहाँ से निक्की के शव को बरामद किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular