Homeन्यूज़क्राइमRajasthan: 3 बेटियों के साथ मां ने दी जान, बेटा नहीं होने...

Rajasthan: 3 बेटियों के साथ मां ने दी जान, बेटा नहीं होने से थी परेशान

एक साथ हुई चार मौतों ने राजस्थान के टोंक जिले को झकझोर कर रख दिया। टोंक जिले में एक गर्भवती मां और उसकी तीन बेटियों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली, जिससे कोहराम मच गया। मृतका के भाई ने पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार बेटे नहीं होने के कारण नानी देवी ने आत्मदाह कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सामूहिक आत्महत्या के बाद गांव में मातम पसर गया। पुलिस द्वारा शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार दिल को दहला देने वाला यह मामला टोंक जिले के पीपलू थाना इलाके में बुधवार को हुआ। थाना प्रभारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि पीपलू के लांक गांव में एक महिला ने बुधवार को अपनी तीन बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। महिला सात माह की गर्भवती बताई जा रही है। यह सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। ग्रामीण तत्काल मौके पर एकत्र हो गए। बाद में उन्होंने पीपलू पुलिस को सूचना दी।

कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले

सामूहिक आत्महत्या की सूचना पर पीपलू पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को कुंए से बाहर निकाला गया। मृतकों की शिनाख्त नानी देवी (30) उसकी बेटी अनुष्का (4), अन्नू (ढाई साल) और मध्या (1) साल के रूप में हुई है। पीपलू पुलिस ने शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। लांक गांव में एक साथ चार मौतों की सूचना से मातम पसर गया। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। वहीं मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया।

बड़ी बहन से झगड़े के बाद घर से निकल गई थी नानी

थानाप्रभारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नानी देवी और उसकी बड़ी बहन की शादी एक ही घर में दो भाइयों से हुई है। नानी का बुधवार को बड़ी बहन से झगड़ा हुआ था। उसके बाद नानी तीनों बेटियों के साथ घर से निकल गई। वह शाम तक घर नहीं पहुंची तो घर वालों ने गांव में उनकी तलाश की। तलाशी के दौरान कुंए में गिरने का अंदेशा हुआ। उसके बाद पूरे घटनाक्रम का पता चला। महिला सात माह के गर्भ से भी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular