कुबेरेश्वर धाम में मची भगदड़, एक महिला की हुई मौत

0
6
Kubereshwar Dham

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम (Kubereshwar Dham) में रुद्राक्ष महोत्सव के पहले दिन उमड़ी भीड़ की वजह से हालात काफी बेकाबू हो गए। बता दें कि, कुबेश्वर धाम पर आज से सात दिवसीय शिव महापुराण कथा (Shiv Mahapuran Katha) और रुद्राक्ष महोत्सव (Rudraksha Festival) के आयोजन की शुरुआत हुई है। कई श्रद्धालु पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं।

भगदड़ के कारण महिला की हुई मौत

इस दौरान रुद्राक्ष लेने के चक्कर में काफी भगदड़ मच गया। अधिक भीड़ और भगदड़ मचने के कारण एक महिला की मौत हो गई। मंडी थाना SI धर्म सिंह वर्मा ने महिला की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि, महाराष्ट्र के नासिक के मालेगांव से आई 50 वर्षीय मंगला बाई पति गुलाब की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे चक्कर आया और वह गिर पड़ी।

बताया जा रहा है कि, बढ़ती भीड़ के आगे प्रशासन ने भी हार गए। श्रद्धालुओं के लिए यहां छांव के इंतजाम नहीं किए गए हैं। इस वक्त महोत्सव में करीब 10 लाख लोगों के मौजूद होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इतनी भीड़ को देखते हुए सारे इंतजाम धरे रह गए। घंटो धूप में खड़े होने की वजह से लोग चक्कर खाकर बेहोश होने लगे। करीब 2000 लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित जिला अस्पताल पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

धाम आई तीन महिलाएं लापता हो गईं हैं

बता दें कि, कार्यक्रम के एक दिन पहले ही बुधवार को यहां 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंच गए थे। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आयोजन स्थल पर एक दिन पहले ही श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष बांटना शुरु हो गए था। जबकि गुरुवार को यहां करीब 10 लाख से ज्यादा लोग पहुंच चुके हैं। आज तीन महिलाएं लापता हो गईं हैं।

लापता महिलाओं में एक महिला छत्तीसगढ़ के भिलाई की, दूसरी राजस्थान के गंगापुर और तीसरी महाराष्ट्र के बुलढाणा की रहने वाली हैं। सुबह 10 बजे तक 5 लाख श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष बांटे गए। एक दिन पहले भी डेढ़ लाख रुद्राक्ष बांटे गए थे। 40 काउंटर से रुद्राक्ष बांटे जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here