Nepal: 72 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हुए जहाज में कोई नहीं बचा

पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते वक्त विमान सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

0
21

रविवार को नेपाल में हुए एक विमान हादसे में 68 लोगों की मौत हो गई थी। यह देश में ATR-72 से जुड़ी पहली घटना थी। विमान में चालक दल के चार सदस्यों समेत 72 लोग सवार थे। नेपाल के नागरिक विमानन प्राधिकरण (CAAN) के अनुसार, यति एयरलाइंस का 9N-ANC ATR-72 काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 10:33 मिनट पर उड़ान भरी थी। पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते वक्त विमान पुराने और नए हवाई अड्डों के बीच सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एटीआर-72 एक ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप क्षेत्रीय एयरलाइनर है। जिसे फ्रांस और इटली में विमान निर्माता एटीआर द्वारा विकसित किया गया है. एटीआर फ्रांस की एयरोस्पेस कंपनी एयरोस्पाटाइल और इतालवी विमानन समूह एरीटालिया का एक संयुक्त उद्यम है।

वर्तमान में, केवल बुद्ध एयर और यति एयरलाइंस नेपाल में एटीआर-72 विमान का इस्तेमाल करती है। ‘माय रिपब्लिका’ अखबार के मुताबिक, नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण के प्रवक्ता जगन्नाथ निरौला ने कहा कि नेपाल में एटीआर-72 विमान से संबंधित यह पहली दुर्घटना है।

‘एविएशन सेफ्टी नेटवर्क’ के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार की दुर्घटना नेपाल के इतिहास में तीसरी सबसे भीषण दुर्घटना थी। येति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा कि अभी तक किसी के जीवित बचने की कोई सूचना नहीं है। नेपाल का अचानक बदलते मौसम और दुर्गम स्थानों पर बनी हवाई पट्टियों के कारण विमान दुर्घटनाओं का बेहद खराब रिकॉर्ड रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here