जम्मू-पुंछ में सेना की गाड़ी पर हुए हमने की जाँच एनआईए करेगी

0
2
Jammu-Poonch

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुंछ (Poonch) में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमले की जांच फ़ॉरेंसिक और आला अधिकारियों की टीम कर रही है। हमले में पांच जवान शहीद हो गए है। फ़िलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। इधर, जम्मू के लिए राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency) रवाना हो गई है। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुंछ में कल सेना के एक ट्रक में आग लग गई थी। सेना ने इसे आतंकी हमला बताया है।

बताया जा रहा है कि, कल दोपहर 3 बजे वाहन पर ग्रेनेड से हमला किया गया। शहीद जवानों में 4 जवान पंजाब के हैं, जबकि एक ओडिशा का है। हमला भिंबर गली और पुंछ के बीच राजौरी सेक्टर में हुआ है। आतंकवादियों ने भारी बारिश और कम दृश्यता का फ़ायदा उठाते हुए सेना की गाड़ी पर गोलीबारी की। इस दौरान ग्रेनेड के संभावित हमले से गाड़ी में आग लग गई, जिसमें पांच जवानों की मौत हो गई। हमले में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

राजौरी और पुंछ जिलों में हाई अलर्ट घोषित

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुंछ में गुरुवार को हुए एक आतंकवादी हमले में पांच जवानों के शहीद होने के बाद बाटा-डोरिया क्षेत्र के एक घने जंगल में सुरक्षा बलों ने एक बड़ा तलाश अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि, पूरे इलाके को घेर लिया गया है और आतंकवादियों को खोजने के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि, सीमावर्ती राजौरी और पुंछ जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है तथा नियंत्रण रेखा के पास कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि, आतंकवादी हमले के बाद भीम्बर गली-पुंछ मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है और लोगों को मेंढर के रास्ते पुंछ जाने की सलाह दी गई है।

राजनाथ सिंह ने सेना की मौत पर जताया दुःख

सेना ने एक बयान में कहा है कि, हमले में शहीद होने वाले सैनिक राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के थे और इलाके में आतंकवाद रोधी अभियानों के लिए तैनात किए गए थे। थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे (Manoj Pandey) ने इस घटना के बारे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) को जानकारी दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि, “जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हुई त्रासदी से दुखी हूं, जहां एक वाहन में आग लगने के बाद भारतीय सेना ने अपने बहादुर जवानों को खो दिया है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।”

‘ग्रेनेड की चपेट में आने के कारण वाहन में आग लग गई’

वही सेना ने कहा कि, जिस वाहन में जवान यात्रा कर रहे थे, वह अज्ञात आतंकवादियों के हमले की चपेट में आ गया और संभवत: ग्रेनेड की चपेट में आने के कारण उसमें आग लग गई। सेना ने बयान में कहा कि, “आतंकवादियों ने भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए अपराह्न करीब तीन बजे राजौरी सेक्टर में भीम्बर गली और पुंछ के बीच सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की।”

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं: मनोज सिन्हा

बयान के मुताबिक, इस क्षेत्र में आतंकवाद रोधी अभियानों के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के पांच जवान हमले में शहीद हो गए। सेना ने कहा कि, एक अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत राजौरी के सैन्य अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों ने बताया कि, अधिकारियों ने वाहन पर गोलियों के निशान देखे हैं और वहां से ग्रेनेड के टुकड़े बरामद हुए हैं। जिससे इसके आतंकी हमला होने की पुष्टि हुई है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने कहा कि, वह बहादुर सैनिकों की शहादत से दुखी हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि, “राष्ट्र के लिए उनकी सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here