Homeन्यूज़क्राइमNikki Murder Case: आरोपी साहिल के चचेरे भाई पर था कई केस...

Nikki Murder Case: आरोपी साहिल के चचेरे भाई पर था कई केस दर्ज

निक्की यादव मर्डर केस के एक और मुख्य आरोपी साहिल गहलोत के चचेरे भाई दिल्ली पुलिस कांस्टेबल नवीन कुमार पर 2018 में यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को यह जानकारी सामने आयी। 14 फरवरी को दिल्ली के बाहरी इलाके मित्रांव गांव में गहलोत के ढाबे के फ्रिज में 23 वर्षीय निक्की यादव का शव मिला था। आरोपी साहिल गहलोत ने 10 फरवरी को निक्की का खून कर दिया था और उसी दिन दूसरी महिला के संग सात फेरे भी ले लिए थे।

पुलिस ने साहिल गहलोत के पिता, उनके दो चचेरे भाइयों आशीष और नवीन (दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल) और दो दोस्तों, अमर और लोकेश को भी निक्की से छुटकारा पाने और उसकी शादी के लिए आगे बढ़ने की साजिश रचने के आरोप मेंअपने हिरासत में लिया था। सूत्रों के मुताबिक, 2018 में कंझावला थाने में नवीन कुमार (दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल) के खिलाफ एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामले में चार्जशीट भी दाखिल की थी।

हालांकि, अब तक यह नहीं मालूम चल पाया है कि, कैसे नवीन कुमार को पुलिस सेवा में बने रहने दिया गया और निलंबित नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक, “नवीन ने ही साहिल को सलाह दी थी कि सबूतों को पूरी तरह से मिटाकर कानून के शिकंजे से कैसे बचा जाए।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular