नोएडा: स्कार्पियो को धक्का देकर उडा ले गए चोर

0

Noida: उत्तर प्रदेश के हाईटेक शहर नोएडा (Noida) में अब वाहन मालिक भगवान भरोसे है। चोरों को पुलिस का कोई डर नहीं है। वाहन चोरी नोएडा में सबसे बड़ा अपराध है, लेकिन पुलिस के पास इस अपराध को रोकने के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। सेक्टर 113 थाना इलाके में चोर किस तरह एक मिनट में स्कॉर्पियों को चोरी कर फरार हो जाते है। कैमरा देखकर आपके भी होश फाख्ता हो जाएंगे।सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सेक्टर 122 पृथला गांव में चोरों ने स्कॉर्पियो पर आसानी से हाथ साफ़ कर दिया। पीड़ित धर्मेंद्र यादव ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया कि घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो को आसानी से चोर चोरी करके ले गए। धर्मेंद्र ने सेक्टर 113 थाने में शिकायत की है। सेक्टर 113 थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी कैमरा के आधार पर चोरों तक पहुँचने की कोशिश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here