कानपुर के लोगों को ठंड से मिली राहत, पारा पहुंचा 17

0
Kanpur weather pic

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में कड़ाके की ठंड से हर कोई परेशान है। लेकिन इस ठंड से आज थोड़ी सी निजात लोगों को मिलती हुई दिखाई दी। यहां आज मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ तो घरों से अपने बाहर निकले और सूर्य देवता के दर्शन किए।

12 डिग्री से पारा पहुंचा 17 डिग्री

कानपुर नगर (Kanpur Nagar) गंगा नदी के किनारे पर बसा हुआ है। यहां अक्सर सर्दियों में लोगों को काफी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग बस यही कामना करते हैं कि ठंड जल्द से जल्द खत्म हो जाए। यहां रोजाना अधिकतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया जा रहा था लेकिन अचानक से आज मौसम में बदलाव देखने को मिला। वैसे तो रोजाना सूर्य देवता के लोगों को दर्शन नहीं हो रहे थे लेकिन आज सूर्य देवता के दर्शन हुए तो पारा 12 डिग्री की जगह 17 डिग्री पहुंच गया और लोगों ने सूर्य देवता के दर्शन कड़ाके की ठंड से कुछ हद तक निजात पाई।

धीरे-धीरे मौसम में दिखने लगेगा बदलाव

नगर में मौजूद मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील ने जानकारी देते हुए बताया है कि मौसम में आज काफी सुधार हुआ है वैसे तापमान 12 डिग्री रहता है लेकिन आज सूर्य देवता के दर्शन होने के बाद तापमान 17 डिग्री पहुंच गया है। अब धीरे-धीरे मौसम में बदलाव होता हुआ दिखाई देने लगेगी क्योंकि जैसे-जैसे धूप तेज निकलेगी वैसे-वैसे मौसम में गर्माहट आने लगेगी। वहीं अगर शीतलहर की बात की जाए तो दक्षिण-पूर्व दिशा से शीतरलहर 3.6 किमी की रफ्तार चल रही थी। आगामी पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा। सुबह और रात्रि के समय में शीतलहर, धुंध और कोहरा छाया रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here