बारिश के कारण सोनप्रयाग में रोके गए केदारनाथ धाम के तीर्थयात्री

सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के लिए सुबह 11 बजे तक 6048 यात्री रवाना हुए हैं।

0
7

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा आज सुचारू है। सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के लिए सुबह 11 बजे तक 6048 यात्री रवाना हुए हैं। इसके बाद तेज बारिश के कारण यात्रियों को आगे जाने से रोक दिया गया। वहीं, बारिश और बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) में सुबह से ही बारिश जारी है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने लगी है। हालांकि, यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है।
गंगोत्री (Gangotri) और यमुनोत्री (Yamunotri) सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश हो रही है। साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है।

Badrinath Dham

यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) के आखिर प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) पैदल मार्ग पर मूसलाधार बारिश के बीच यात्री जोखिम भरी आवाजाही कर रहे हैं। वहीं, गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट के समीप पहाड़ी से पत्थर, गिर रहे हैं। हालांकि, यात्रा सुचारू है, लेकिन यात्री जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here