राजस्थान में पीएम मोदी का आज बड़ा कार्यक्रम

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से आज बातचीत करेंगे।

0

राजस्थान (Rajasthan) में नई भारतीय जानता पार्टी सरकार के लिए कैबिनेट विस्तार की तैयारी चल रही है। भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार आज यानी 27 सितंबर को होने की चर्चा चल रही थी। हालांकि, अब जानकार सूत्रों ने खुलासा किया है कि राजस्थान में आज मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का आज बड़ा कार्यक्रम है। पीएम नरेंद्र मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। दोपहर 12:30 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। ऐसे में आज राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार की कोई संभावना नहीं है। अब राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार कल यानी 28 दिसंबर को हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here