पीएम नरेंद्र मोदी आज नमो भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

आरआरटीएस एक नई रेल-आधारित सेमी-हाई स्पीड, हाई-फ्रीक्वेंसी वाली कम्यूटर ट्रांज़िट सिस्टम है।

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि शुक्रवार की सुबह करीब 11:15 बजे साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन पर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के प्रायोरिटी सेक्शन का श्रीगणेश करेंगे। वह भारत में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के शुभारंभ के साथ साहिबाबाद को दुहाई डिपो से जोड़ने वाली रैपिडएक्स ट्रेन यानि नमो भारत को भी हरी झंडी दिखाएंगे। आरआरटीएस एक नई रेल-आधारित सेमी-हाई स्पीड, हाई-फ्रीक्वेंसी वाली कम्यूटर ट्रांज़िट सिस्टम है।

बता दे कि रैपिड एक्स के उद्घाटन के समय पीएम नरेंद्र मोदी इसका नया नामकरण करेंगे। बताया जा रहा है कि भारतीय रेलवे और गतिशीलता से भारत मजबूत हो रहा है। वंदे भारत ट्रेनों और अमृत भारत रेलवे स्टेशनों के बाद अब आरआरटीएस ट्रेन को ‘नमो भारत’ के नाम से जाना जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 12 बजे साहिबाबाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जहां वह देश में आरआरटीएस के शुभारंभ के अवसर पर सभा को संबोधित करेंगे।

PM Modi

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी सेक्शन का उद्घाटन किया जाएगा, जो गाजियाबाद, गुलधर और दुहाई स्टेशनों के साथ साहिबाबाद को दुहाई डिपो से जोड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 8 मार्च 2019 को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर की आधारशिला रखी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here