प्रयागराज: नक्सली गतिविधियों में शामिल दंपत्ति गिरफ्तार

0

Prayagraj: साल 2019 में नक्सली घटनाओं को अंजाम देने वाले रैकेट का यूपी एटीएस में खुलासा किया गया था। यूपी एटीएस ने प्रयागराज (Prayagraj) से कृपा शंकर सिंह और उसकी पत्नी बिंदा सोना उर्फ मंजू उर्फ सुमन को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान मिले सबूत और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के बाद गिरफ्तारी हुई है। दोनों आरोपी भाकपा (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी) के प्रमुख सदस्य रहे हैं।

पकड़ा गया कृपा शंकर सिंह कुशीनगर का रहने वाला है। रायपुर में काम करने के दौरान कृपा शंकर की बिंदा सोना से मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों शादी कर नक्सली गतिविधियों से जुड़े संगठन भाकपा से जुड़ गए थे।

2010 में यूपी एसटीएफ ने कृपाशंकर को कानपुर से गिरफ्तार किया था। 6 साल बाद जमानत पर रिहा होने के बाद पत्नी के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश और उत्तर बिहार में भाकपा की केंद्रीय कमेटी और पोलित ब्यूरो के पदाधिकारी के साथ मिलकर काम कर रहा था। कृपाशंकर और उसकी पत्नी बिंदा सोना उत्तर प्रदेश में नक्सली और अर्बन नक्सल गतिविधियों को बढ़ाने का काम कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here