प्रयागराज: छात्र की हत्या के बाद खीरी इलाके में PAC और RAF तैनात

नाराज़ लोगों का साफ कहना है कि हत्या करने वालों का घर बुलडोज़र से गिराया जाए।

0

यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) के खीरी इलाके में छात्र की हत्या के बाद आज दूसरे दिन भी खीरी में जमकर बवाल मचा। एक समुदाय विशेष पर हत्या का आरोप लगा कर नाराज़ लोगों ने खीरी बाजार में चक्का जाम कर दिया। दो समुदाय से जुड़ा मामला होने के वजह से पूरे इलाके में PAC और RAF तैनात कर दिया गया है। नाराज़ लोगों का साफ कहना है कि हत्या करने वालों का घर बुलडोज़र से गिराया जाए।

दरअसल, कल 10 वीं क्लास का छात्र स्कूल से अपनी बहन को लेकर घर जा रहा था तभी इलाके के ही 2 से 3 लड़कों ने छात्र की बहन पर अभ्रद्र टिप्पणी की। जब छात्र ने इसका विरोध किया तो सभी लड़को ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इन बदमाश लड़कों ने छात्र को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।

आरोप है कि गांव के प्रधान ने भी हत्यारों का साथ दिया और मारपीट करने वालो को नहीं रोका। पुलिस ने बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नाराज़ ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। उनका कहना है कि परिजनों को छात्र की बॉडी तुरंत सौपा जाए।

दो समुदाय से जुड़ा मामला होने की वजह से पुलिस लोगों को समझाने बुझाने में जुटी है। पुलिस ने इस मामले में खीरी के SO और इलाके के चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने नामजद सभी आरोपियों को पकड़ भी लिया है। हालांकि गांव में तनाव अभी भी बना हुआ है जिसको देखते हुए फोर्स तैनात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here